केकड़ी- राजस्थान समाचार प्लस
केकड़ी 12 जनवरी सावर रोड स्थित लॉर्ड तिरुपति कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवको के द्वारा युवा दिवस को उत्साह के साथ मनाते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के सम्मुख महाविद्यालय प्राचार्य डॉ ज्ञान चन्द जांगिड़ के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
छात्र छात्राओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन मूल्य के बारे में बताया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी लालचन्द साहू ने बताया की आज के इस दिवस पर सभी व्याख्यातागणो के द्वारा छात्र छात्राओं को केरियर की जानकारी देते हुए जीवन में विवेकानंद के आदर्शो को अपनाने की प्रेरणा दी साथ ही साथ सभी छात्र छात्राओ व महाविद्यालय स्टाफ के द्वारा विभिन्न प्रकार के योग किये गये व विभिन्न प्रकार के खेल खेले गये।

इस अवसर पर महाविधालय के लाल चन्द साहू, केदारजाट, फोरूलाल मीणा, रामप्रसाद कुमावत, अम्बालाल गुर्जर, विनिता माहेश्वरी, दुष्यन्त सेन, दुर्गालाल कुमावत, मुरवार मोहम्मद, राधेश्याम, सुरेश, ओमप्रकाश जितेन्द्र व कालू सभी उपास्थित थे।
