राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय केकड़ी में स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया

केकड़ी- राजस्थान समाचार प्लस

राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय केकड़ी में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील रहे। कक्षा 12 की छात्रा सुरेखा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्वागत उद्बोधन में प्रधानाचार्य राधे श्याम कुमावत ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्वामी विवेकानंद के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि एएसपी राजेश कुमार मील ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर जब्बा, जुनून और अनुशासन के साथ मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि ईमानदारी से प्रयास किया जाए तो सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता।

कक्षा 9 की छात्रा टिंकू गुर्जर ने स्वामी विवेकानंद की महान शख्सियत पर प्रभावशाली भाषण दिया। डॉक्टर कैलाश कुमार खोरवाल ने भारतीय सिविल सेवाओं के विषय में व्याख्यान प्रस्तुत किया। वहीं डॉक्टर रामबाबू सोनी ने साहित्य एवं शोध पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में नवनीत सिंह शेखावत ने आभार उद्बोधन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रोशन लाल मीणा, महेश गुर्जर, सुमन सुवालका एवं सरोज साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि युवा अपने हुनर और काबिलियत का सही उपयोग कर भारत को विश्व में अग्रणी बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!