अवैध बजरी खनन के खिलाफ केकड़ी शहर पुलिस व खनन विभाग की प्रभावी कार्रवाई -छाबड़िया में 500 टन व जुनिया में 170 टन अवैध बजरी स्टॉक जब्त

अवैध बजरी खनन के खिलाफ केकड़ी शहर पुलिस व खनन विभाग की प्रभावी कार्रवाई

छाबड़िया में 500 टन व जुनिया में 170 टन अवैध बजरी स्टॉक जब्त

केकड़ी। राज्य सरकार के आदेशानुसार अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना केकड़ी शहर व खनन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा (आईपीएस) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील तथा वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना केकड़ी शहर की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 10.01.2026 को थानाधिकारी कुसुमलता (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह मय जाप्ता एवं खनन विभाग अधिकारी कौशल शर्मा के साथ ग्राम छाबड़िया व ग्राम जुनिया क्षेत्र में दबिश दी गई। मुखबिर सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचने पर दोनों स्थानों पर अवैध रूप से बजरी का भंडारण पाया गया।

जांच में सामने आया कि बजरी का स्टॉक सरकारी/चरागाह भूमि पर किया गया था तथा स्टॉक स्थल पर खनन विभाग की कोई वैध अनुमति नहीं पाई गई। स्टॉककर्ता की पहचान मौके पर नहीं हो सकी। इस पर ग्राम छाबड़िया में लगभग 500 टन एवं ग्राम जुनिया में लगभग 170 टन अवैध बजरी स्टॉक को जब्त किया गया।

जब्त अवैध बजरी के संबंध में नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस थाना केकड़ी शहर एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सतत निगरानी एवं चेकिंग जारी है। भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस टीम:

कुसुमलता (पुलिस निरीक्षक/थानाधिकारी), वीरेंद्र सिंह (उप निरीक्षक) मय जाप्ता, पुलिस थाना केकड़ी शहर, जिला अजमेर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!