केकड़ी । भारतीय जनता पार्टी केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की एसआईआर विषय पर आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई,बैठक में ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत मुख्य मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे व जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी ,मण्डल अध्यक्ष रितेश जैन, राजवीर हावा, राजबीर भींचर,प्यारेलाल खींची, सत्यनारायण गुर्जर,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी मंचसीन रहे।
प्रारम्भ में दीप प्रज्ज्वलन के साथ अतिथियों का राजस्थानी परम्परा अनुरूप स्वागत किया गया,

बैठक को सम्बोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूचियों में वर्षो से गलत तरीके से जुड़े हुए नामो की गहनता से जांच कर वैधानिक रूप से सत्यापित मतदाताओ के नाम जोड़ने का कार्य निर्वाचन विभाग द्वारा किया जा रहा हैँ इसमे हमारे बूथ अध्यक्ष व सभी जिम्मेदार पदाधिकारी पूर्ण मनोयोग से जुट जाएं जिससे आगामी समय मे त्रुटि रहित मतदाता सूचिया बने, बैठक में जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी,मण्डल अध्यक्ष रितेश जैन,राजबीर हावा,राजवीर भींचर,प्यारे लाल खींची,सत्यनारायण गुर्जर,गजराज कीर आईटी जिला संयोजक रोहित जांगिड़,एस सी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, मण्डल महामंत्री कैलाश चौधरी,

केदार शर्मा, उपाध्यक्ष धनराज चौधरी,धनराज कच्छवा अर्जुन सिंह शक्तावत, संजय बेनीवाल, पार्षद मनोज कुमावत, विनोद गोठवाल, प्रीतम जैन, ज्ञानप्रकाश राठी, बलवीर सिंह, ज्ञानेश्वर व्यास कन्हैयालाल साहू, दसरथ साहू महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर,मंत्री दमयंती जोशी व रेखा तापड़िया उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष अनिल राठी ने भी सम्बोधित करते हुए एसआईआर प्रक्रिया पर प्रकाश डाला, बैठक में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के सभी 7 मंडलो से पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन बजरंग मण्डल प्रभारी अनिल राठी ने किया,
