पुलिस थाना केकड़ी शहर की बड़ी कार्रवाई-24 घंटे में बोलेरो चोरी का खुलासा, वाहन बरामद

केकड़ी । केकड़ी शहर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुराना कोटा रोड स्थित एक गैराज से चोरी हुई बोलेरो कार को 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। अज्ञात चोरों ने रात के समय गैराज के ताले तोड़कर बोलेरो कार चोरी कर ली थी।

पुलिस के अनुसार चोरी की यह वारदात प्रकरण संख्या 13/2026 में दर्ज की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील तथा वृताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों का पीछा किया।

घटना का विवरण:

प्रार्थी रमेशचंद माली निवासी पुराना कोटा रोड केकड़ी ने रिपोर्ट दी कि उनकी बालाजी मोटर्स नामक गैराज में सर्विस के लिए आई महिन्द्रा बोलेरो संख्या RJ26 UA 4264 दिनांक 6 जनवरी की रात करीब 12 बजे अज्ञात चोरों द्वारा ताले तोड़कर चोरी कर ली गई। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला।

खुलासा:

पुलिस टीम ने पीछा करते हुए रूपारेल के जंगल (जिला चित्तौड़गढ़) में चोरी की गई बोलेरो को बरामद कर लिया। पुलिस को देखते ही अज्ञात चोर वाहन छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों की तलाश जारी है।

कार्यवाही में शामिल टीम :—

कुसुमलता मीणा, पुनि/थानाधिकारी, पुलिस थाना केकड़ी शहर, जिला अजमेर

वीरेंद्र सिंह, सउनि, पुलिस थाना केकड़ी शहर, जिला अजमेर

पुखराज, पुलिस थाना केकड़ी शहर, जिला अजमेर

पवन, पुलिस थाना केकड़ी शहर, जिला अजमेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!