भारत विकास परिषद शाखा फुलिया का प्रवास, गोपाललाल वर्मा के सानिध्य में कार्यक्रम को मिली विशेष गरिमा
भारत विकास परिषद के शाखा प्रभारी के रूप में फुलिया शाखा का प्रवास किया गया। प्रवास के दौरान परिषद विकास रत्न गोपाललाल वर्मा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम को विशेष गरिमा एवं प्रेरणा मिली। उनके मार्गदर्शन से परिषद के सेवा, संस्कार और संगठनात्मक उद्देश्यों को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर फुलिया शाखा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सेन, सचिव हरकचंद, पूर्व प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य बसंत नौलखा, सुभाष सहित स्थानीय शाखा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने गोपाललाल वर्मा के विचारों से प्रेरणा लेते हुए परिषद की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
प्रवास के अंत में शाखा के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में सामाजिक सेवा एवं संगठन विस्तार हेतु निरंतर सहयोग बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की गई।
