केकड़ी | पुलिस थाना सराना एवं खनन विभाग द्वारा अवैध बजरी खनन व भंडारण के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए टांटोटी मस्जिद के सामने 50 टन अवैध बजरी का भंडारण जब्त किया गया।
यह कार्रवाई राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश मील के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी सराना ममता शर्मा के नेतृत्व में पुलिस थाना सराना एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने यह प्रभावी कार्रवाई की।
कार्रवाई में ममता शर्मा पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी सराना, बलवंत सिंह हैडकांस्टेबल 411, सुनीता कुमारी महिला कांस्टेबल 2998 तथा राजुलाल चालक कांस्टेबल 1785 शामिल रहे, साथ ही खनन विभाग की टीम भी मौजूद रही।
