राजकीय मॉडल नर्सिंग संस्थान, केकड़ी में GNM फेयरवेल व फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन,मुख्य अतिथि गोपाल वर्मा ने दिया सेवा-समर्पण का संदेश

राजकीय मॉडल नर्सिंग संस्थान, केकड़ी में GNM फेयरवेल व फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन,

मुख्य अतिथि गोपाल वर्मा ने दिया सेवा-समर्पण का संदेश

केकड़ी।

राजकीय मॉडल नर्सिंग संस्थान, केकड़ी में GNM फेयरवेल एवं फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन एक साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुख्य अतिथि सेवानिवृत नर्सिंग अधीक्षक एवं समाजसेवी गोपाल वर्मा रहे, जिन्होंने अपने प्रेरक संबोधन से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया।

गोपाल वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने अपने दीर्घ अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को ईमानदारी, करुणा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उनके विचारों को उपस्थित सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने गंभीरता से सुना और सराहा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राकेश कुमार जाटव (नर्सिंग ट्यूटर, कॉलेज ऑफ नर्सिंग RUHS जयपुर), राजकीय जिला चिकित्सालय के उपनियंत्रक डॉ. मुनेश गौड़, नर्सिंग अधीक्षक मदन आलोरिया एवं सहायक लेखाधिकारी मोनू पायक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार बड़ोला ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण एवं सेवा भाव के साथ नर्सिंग क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन महेंद्र, अंजली, मोनिका एवं सलोनी द्वारा किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सीनियर विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई एवं फ्रेशर्स का स्वागत किया गया।

संस्थान प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!