सर्व समाज का कल केकड़ी बंद का आह्वान

सर्व समाज का कल केकड़ी बंद का आह्वान

केकड़ी में शराब के नशे में धुत होकर आमजन के साथ मारपीट करने, वाहनों में तोड़-फोड़ करने तथा 24 वर्षीय युवक ओमप्रकाश गुर्जर पर रिवॉल्वर तानकर दहशत फैलाने के आरोपों में निलंबित हेड कांस्टेबल राजेश मीणा द्वारा राजनीतिक द्वेषता व उकसावे के तहत केकड़ी के लोकप्रिय विधायक शत्रुघ्न गौतम की छवि खराब करने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की साजिश रचने से सर्व समाज में भारी रोष व्याप्त है।

सर्व समाज द्वारा इस कृत्य की कड़े शब्दों में भर्त्सना की गई है। विधायक शत्रुघ्न गौतम की छवि धूमिल करने के विरोध में तथा विधायक महोदय के समर्थन में सर्व समाज ने दिनांक 10 जनवरी 2026, शनिवार को केकड़ी बंद का आह्वान किया है।

इस संबंध में सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि 10.01.2026 को केकड़ी शहर का संपूर्ण बाजार बंद रहेगा। सर्व समाज द्वारा आमजन से अपील की गई है कि इस बंद में सहयोग प्रदान करें।

बंद के पश्चात सभी लोग घंटाघर, केकड़ी पर एकत्रित होकर एडीएम साहब, केकड़ी को ज्ञापन सौंपेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!