सराना (अजमेर)।
पुलिस थाना सराना द्वारा अवैध पत्थर खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए पत्थर से भरा एक ट्रैक्टर–ट्रॉली डिटेन की गई है। यह कार्रवाई राज्य सरकार के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा (आईपीएस) के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश मील के निर्देशन में वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना सराना ममता शर्मा (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने टांटोटी से भिनाय रोड पर अवैध पत्थर खनन में प्रयुक्त पत्थर से भरे ट्रैक्टर–ट्रॉली को डिटेन कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना सराना में खड़ा करवाया। मामले की सूचना खनिज अभियंता, खान एवं भू-विज्ञान विभाग, सावर (जिला अजमेर) को दे दी गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस टीम (एक साथ):
ममता शर्मा (पुलिस निरीक्षक/थानाधिकारी), बलवंत सिंह (हैडकांस्टेबल 411), सुनीता कुमारी (महिला कांस्टेबल 2998), सरदार टांक (चालक कांस्टेबल 2653) — पुलिस थाना सराना, जिला अजमेर।
