ऑल इंडिया बार परीक्षा में उत्तीर्ण युवा अधिवक्ताओं का किया अभिनंदन

केकड़ी।
ऑल इंडिया बार परीक्षा में उत्तीर्ण हुए युवा अधिवक्ताओं का गुरुवार को बार एसोसिएशन केकड़ी की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने की।


इस अवसर पर ऑल इंडिया बार परीक्षा में सफल रहे युवा अधिवक्ताओं भावेश जैन, लोकेश मीणा, रोहिंद्र सिंह, लियाकत अली, सुशील कुमार माली, शिवराज गुर्जर, फिरोज खान, इरफान अली, अजीत जैन, लादू लाल धाकड़, बुद्धिप्रकाश चौधरी, मोहन सिंह राठौड़, दिनेश पारीक सहित अन्य अधिवक्ताओं को अतिथियों द्वारा दुपट्टा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि अधिवक्ता का पेशा अत्यंत गरिमामयी है। युवा अधिवक्ताओं को इसे केवल आजीविका का साधन न मानकर अपने कर्तव्य और समाज सेवा के रूप में अपनाना चाहिए।
बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने कहा कि न्यायपालिका किसी भी लोकतंत्र की आत्मा होती है और उसमें अधिवक्ताओं की भूमिका न्यायाधीशों के समान ही महत्वपूर्ण होती है।

अधिवक्ता केवल कानून का ज्ञाता ही नहीं होता, बल्कि वह उन लोगों की आवाज होता है जो न्याय की तलाश में होते हैं। अधिवक्ता निर्भीकता, सत्यनिष्ठा और निष्पक्षता का प्रतीक होता है। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से ईमानदारी और लगन के साथ कार्य करते हुए इस गरिमामयी पेशे की प्रतिष्ठा बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता नितिन जैन, हेमंत जैन, नवल किशोर पारीक, सलीम गौरी एवं रामावतार मीना ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में महासचिव समकित जैन, कोषाध्यक्ष रवि पंवार सहित धर्मेंद्र सिंह राठौड़, मुकेश शर्मा, हरिराम चौधरी, कुश बागला, रामेश्वर कुमावत, सीताराम गुप्ता, लतीफ मोहम्मद, हनुमान शर्मा, इमदाद अली, शिवप्रकाश चौधरी, सलीम रंगरेज, राकेश गुर्जर, अनिल शर्मा, धर्मेंद्र मेघवंशी, अभिनव अग्रवाल, सानिया सेन, भारती पोपटानी, आशा पाराशर, सुरेंद्र सिंह धन्नावत, आदिल कुरैशी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!