केकड़ी नगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित
केकड़ी।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस कमेटी केकड़ी, जिला अजमेर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।
घोषित सूची के अनुसार हेमन्त जैन को नगर कांग्रेस कमेटी केकड़ी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि रमेश चन्द पारीक को महासचिव (संगठन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपाध्यक्ष पद पर रामलाल कटारिया, धन्नालाल डसानिया, प्रभु लाल जगरात, इंसाफ अली सोरगर एवं रोहित चौहान को शामिल किया गया है।
महासचिव के रूप में कुंदन देवतवाल, सरफराज गौरी, नौरतमल रैगर, हनुमान बाठड़ा एवं राजेश मेघवंशी को जिम्मेदारी दी गई है।
सचिव पद पर मूलचन्द महावर, नवाब अली, अभिषेक सिंह शक्तावत, हेमराज सैनी, शरीफ पठान, यासीन, अजयकांत दाधीच, भागचन्द आचार्य, सुनील बोयत एवं नावेद अहमद खान को नियुक्त किया गया है।
नगर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के रूप में रतन पंवार तथा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में भागचन्द मुन्दड़ा को मनोनीत किया गया है।
कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर चिंरजी लाल माली, रामराय खटीक, भावेश जैन, अशोक छाबड़ा, अवनीश मुन्दड़ा, रेहान नकवी एवं गोपाल गुर्जर को शामिल किया गया है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि यह टीम संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएगी।
