नाबालिग पीड़िता के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सावर पुलिस की कार्रवाई
अजमेर।
पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा (IPS) के निर्देश पर महिला अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सावर पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील तथा वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी सावर राधेश्याम (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रकरण संख्या 220/2025 में आरोपी
अजीत गुर्जर पुत्र दुर्गालाल गुर्जर (उम्र लगभग 25 वर्ष) निवासी श्रृंगार चंवरी, थाना जहाजपुर, जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया।
प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित पोक्सो एक्ट एवं किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी एक माह से फरार था, जिसे मुखबिर सूचना व तकनीकी सहायता से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त-: अजीत गुर्जर पुत्र दुर्गालाल गुर्जर
निवासी – श्रृंगार चंवरी, थाना जहाजपुर, जिला भीलवाड़ा
पुलिस टीम-राधेश्याम – पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी सावर,शिवप्रकाश,रामेश्वर गिरी ,छोटूराम –
