भूपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में ब्यावर जीनगर समाज में इतिहास: पहली बार गठित हुआ जीनगर महिला मंडल

ब्यावर। जीनगर समाज के इतिहास में पहली बार “जीनगर महिला मंडल” का विधिवत गठन किया गया। यह कदम समाज की मातृशक्ति की एकजुटता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक चेतना को सशक्त रूप से दर्शाता है।

महिला मंडल के गठन में समाज अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन और देखरेख में कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। मंडल में संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री और प्रचार मंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित मातृशक्ति में से साधारण सदस्य महिलाओं का भी चयन कर मंडल में शामिल किया गया।

महिला मंडल का उद्देश्य: समाज में नारी सशक्तिकरण, संस्कारों का संरक्षण, सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती को और सुदृढ़ करना है।

मुख्य पदाधिकारी

  • अध्यक्ष: सुमित्रा देवी
  • उपाध्यक्ष: लाजवंती देवी
  • सचिव: सुनीता देवी
  • सह-सचिव: मोनिका देवी
  • कोषाध्यक्ष: मधु देवी
  • संगठन मंत्री: कौशल्या देवी एवं सोनिया देवी
  • प्रचार मंत्री: संगीता देवी

संरक्षक मंडल:

रेशमी देवी, तारा देवी, निर्मला देवी (छपेरा), सविता देवी, निर्मला देवी (सांखला), भगवती देवी

सदस्यगण:

अलका देवी, रचना देवी, सीमा देवी, कुसुमलता देवी, बीना देवी, मोनिका देवी, लक्ष्मी देवी, गुणवंती देवी, खुशबू देवी

अध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार ने कहा,

“महिला मंडल का गठन समाज के लिए मील का पत्थर है। मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता से समाज नई ऊँचाइयों को छुएगा।”

समापन पर समाज की समस्त मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!