पुलिस थाना केकड़ी सदर की प्रभावी कार्रवाई
4 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 2 स्थायी वारंटों का निस्तारण
केकड़ी | अजमेर
एरिया डोमिनेशन व रेड अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा (IPS) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील (RPS) एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी केकड़ी सदर जगदीश प्रसाद (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान 4 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी सोहनलाल पुत्र मगनाराम, जाति बलाई, निवासी उन्दरी (थाना केकड़ी सदर) को गिरफ्तार कर 2 स्थायी वारंटों का निस्तारण किया गया।
पुलिस टीम
जगदीश प्रसाद (पुलिस निरीक्षक), रामजीलाल (कांस्टेबल 2778), केदारसिंह (कांस्टेबल 852), जीतराम (कांस्टेबल 2426)
