केकड़ी।
राठौर तेलियान साहू समाज समिति केकड़ी की आम सभा का आयोजन आसरवा गार्डन में किया गया, जिसमें समिति की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ।

समिति के संरक्षक रामनिवास मंगलुन्डिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आम सभा में समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मुकेश कुमार बाथरा को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष चुने जाने पर समाज के सभी बंधुओं ने मुकेश कुमार बाथरा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समाज संगठन और विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगा।
