केकड़ी । गोमाबाई नेत्रालय भीलवाड़ा व गोठवाल इंजीनियरिंग वर्क्स केकड़ी के संयुक्त तत्वाधान में जिला अंधता निवारण समिति भीलवाड़ा के आर्थिक सहयोग से विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा व ऑपरेशन शिविर का आयोजन स्मृतिशेष मोहन लाल गोठवाल, स्मृतिशेष भंवर लाल गोठवाल, स्मृतिशेष चांद देवी गोठवाल की पुण्य स्मृति में गोठवाल परिवार द्वारा होटल लक्ष्मी पैलेस कोटा रोड पर किया गया । शिविर का शुभारंभ शिविर संयोजक लायन दिनेश स्वरूप मेवाड़ा, शिविर प्रभारी लायन दिनेश गर्ग , गोठवाल परिवार से मुख्य अतिथि योगेश गोठवाल, विशिष्ट अतिथि रेखा गोठवाल, माया गोठवाल, अखिलेश गोठवाल, प्रियंका गोठवाल, नितिन गोठवाल, शालिनी गोठवाल, डॉक्टर हेमंत पुरुस्वानी, डॉक्टर भावना शर्मा, डॉक्टर राकेश शर्मा, डॉक्टर विष्णु शर्मा, वेलनेस कोच रोमिता पारीक, वाइब्रेंट स्कूल के प्रिंसिपल एच पी सिंह, लायन शैलेंद्र वाधवानी ने दीप प्रज्वलित कर किया । सभी अतिथिगण का माल्यार्पण कर , स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया । नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर हेमंत पुरुस्वानी ने अपने संबोधन में कहा कि आंख की पूरी रोशनी सबको बढ़िया मिले उसी का संकल्प गोमाबाई नेत्रालय का है । आंख की बेहतर रोशनी से ही व्यक्ति प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकता ह अपना जीवन जी सकता है । आप सभी को ऑपरेशन के बाद धूल मिट्टी, धुआं, पानी से आंख को बचाकर रखना है । शिविर प्रभारी लायन दिनेश गर्ग ने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों , पत्रकारगण, डॉक्टर्स का स्वागत किया । व आज के इस शिविर के पुण्यार्जक गोठवाल परिवार का धन्यवाद व आभार प्रकट किया । शिविर के लिए निःशुल्क होटल व्यवस्था देने के लिए होटल मालिक जगदीश स्वरूप दिनेश स्वरूप मेवाड़ा का धन्यवाद व आभार प्रदर्शित किया । विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत अध्यापिका रेखा गोठवाल ने इस शिविर का पुण्यार्जक बनने का अवसर मिलने पर सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया व इस शिविर में आए सभी मरीजों को बेहतर रोशनी मिले शुभकामना दी । मंच का कुशल संचालन प्रधानाचार्य संतोष विजय वर्गीय व राजेश विजयवर्गीय ने किया । शिविर संयोजक लायन दिनेश स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि गोमाबाई नेत्रालय के सुप्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञों द्वारा होटल लक्ष्मी पैलेस कोटा रोड केकड़ी पर 147 मरीजों की जांच कर चिकित्सा व दवाइयां निःशुल्क दी गई । व रोगियों के चश्में के नंबर निकालकर 35 रोगियों को नंबर के चश्में दिए गए । 75 ऑपरेशन योग्य मरीजों को भर्ती कर भीलवाड़ा बस द्वारा ले जाया गया । शिविर समन्वयक लायन सतीश मालू ने बताया कि गोमाबाई नेत्रालय भीलवाड़ा में मोतियाबिंद ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण द्वारा किए जाएंगे । सभी भर्ती मरीजों को भोजन, चाय, बिस्किट व चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे । इस शिविर में डॉक्टर राकेश कुमार शर्मा, डॉक्टर भावना शर्मा , वेलनेश कोच रोमिता पारीक ने 60 रोगियों की हेल्थ केयर के लिए परामर्श दिया । फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर विष्णु शर्मा ने 45 रोगियों का आधुनिक मशीनों द्वारा थेरेपी से उपचार किया । इस शिविर में नरेंद्र मेवाड़ा, क्लब प्रशासक, लायन जगदीश फतेहपुरिया, आनंद सोमानी, लायन सतीश रांटा, त्रिलोक, सोनू राजावत,गोमाबाई नेत्रालय से लोकेश जैन, सर्वर हुसैन, आकाश शाक्य, सिद्धार्थ सिंह, हेमा अहीर,, नारायण सिंह, सचिन आर्य, सपना सुरागी,, मुकेश मेहता, दीपक पाल, हेमा, उर्वशी, कनक,राहुल,विजय, समीर खान, राज राव, ललित टेलर, व स्टाफ ने प्रशंसनीय सेवाएं दी ।
