मेवदाकलां: 22 जनवरी को होगा भव्य हिंदू सम्मेलन, देवनारायण मंदिर प्रांगण में तैयारियां शुरू
मेवदाकलां | रविवार
आज रविवार को मेवदाकलां स्थित देवनारायण मंदिर प्रांगण में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 22 जनवरी 2026 को मेवदाकलां मंडल का विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समय प्रातः 11:00 बजे निर्धारित किया गया है।
बैठक में उपस्थित संरक्षक लादू बगालिया, लादू रैगर एवं जगदीश डुकीया ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे तथा जिम्मेदारियां तय की गईं।
समिति के पदाधिकारी:
- उपाध्यक्ष: राजेंद्र मेघवंशी, केदार जाखड़, रामकरण कुमावत, दीपक
- कोषाध्यक्ष: विष्णु शर्मा, रामप्रसाद कुम्हार
- मीडिया प्रभारी: देवराज, कर्मराज चौधरी
- प्रमुख सदस्य: दीपक शर्मा, शिवजीराम बगालिया, मेवा बगालिया, लादू बगालिया, भोमाराम, रामप्रसाद कुमावत, लालाराम कुमावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन के माध्यम से हिंदू समाज की एकजुटता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का आह्वान किया जाएगा। मीडिया प्रभारियों ने बताया कि शीघ्र ही क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया जाएगा।
