सावर- सावर क्षेत्र के मेहरूकलां गांव में बजरी नाके पर हुए दर्दनाक हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक बजरी भरने के लिए नाके पर आया हुआ था, तभी तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गया। डंपर के नीचे दबने से उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही सावर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मृतक का शव सावर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। बजरी लीज धारक द्वारा शव को सावर ले जाने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बजरी नाके पर अव्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
