पुलिस थाना सरवाड की अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई–ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सरवाड।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सरवाड ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया।

पुलिस अधीक्षक अजमेर वंदिता राणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश मील के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी रामपाल शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई सांपला गेट, सरवाड क्षेत्र में की गई। जब्त वाहन को सुरक्षार्थ थाने में खड़ा करवाया गया तथा खान एवं भू-विज्ञान विभाग को सूचना दी गई है।

पुलिस ने बताया कि अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

जब्त वाहन:- स्वराज 735 ट्रैक्टर मय ट्रॉली (बिना नंबर), अवैध बजरी से भरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!