केकड़ी- अधीक्षण खनिज अभियंता अजमेर जे.के. गुरुबक्षाणी के निर्देशन एवं सहायक खनि अभियंता मनोज कुमार तंवर के नेतृत्व में आज अवैध खनन के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई।

खानिकार्य देश कौशल शर्मा एवं केकड़ी पुलिस थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा धूंधरी तहसील केकड़ी क्षेत्र में राजकीय भूमि पर अवैध रूप से खनन कर स्टॉक की गई लगभग 100 टन बजरी को ज़ब्त किया गया। ज़ब्त की गई बजरी को पट्टाधारक की सहायता से टी.पी. प्वाइंट गुलगांव पर डलवाया गया, जिसे नियमानुसार बाद में नीलामी हेतु रखा जाएगा।

इस कार्रवाई के दौरान टीम में खानिकार्य देश कौशल शर्मा, बोर्ड होमगार्ड के जवान तथा केकड़ी पुलिस थाना प्रभारी सहित जाप्ता मौजूद रहा।
इसके अतिरिक्त खानिकार्य देश कौशल शर्मा द्वारा केकड़ी शहर के पास अवैध रूप से खनिज (चूनी पत्थर) का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ज़ब्त किया गया। उक्त वाहन को केकड़ी सदर थाना की सुपुर्दगी में दिया गया, जिससे 26,400 रुपये की पेनल्टी राशि वसूल की गई।
