भाजपा शहर मंडल केकड़ी ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती
केकड़ी।
भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल केकड़ी द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई।

केकड़ी नगर पालिका के सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक शत्रुघ्न गौतम सहित भाजपा शहर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर हिल वुड स्कूल में आयोजित अटल स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता का विधायक शत्रुघ्न गौतम ने शुभारंभ किया तथा विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक प्रदान किए। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो एवं एथलेटिक्स स्पर्धाओं में लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विधायक शत्रुघ्न गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे महान नेता थे, जिनका सम्मान विपक्ष भी करता था। उन्होंने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा और भारतीय राजनीति को नई दिशा दी।
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि आज देश को वाजपेयी जी के विचारों की अत्यंत आवश्यकता है। जहां आज कई नेता पार्टी हित को प्राथमिकता देते हैं, वहीं वाजपेयी जी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के साथ मिलकर राष्ट्रहित में कार्य किया।
जिला प्रवक्ता सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि वाजपेयी जी हम सभी के लिए आदर्श हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है।
मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत (एडवोकेट) ने कहा कि वाजपेयी जी कभी भी अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे नहीं झुके। कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान द्वारा परमाणु हमले की धमकी दिए जाने पर उन्होंने अमेरिका को स्पष्ट शब्दों में चेताया था कि ऐसी किसी भी भूल का परिणाम पाकिस्तान के लिए विनाशकारी होगा।
सुशासन सेवा दिवस के जिला सह-संयोजक अनिल राठी ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष धनराज चौधरी, धनराज माली, भैरूलाल साहू, महामंत्री केदार शर्मा, कैलाश चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली, धनराज नायक, सुरेश साहू, दशरथ साहू, प्रीतम जैन, मनोज कुमावत, सुरेश सेन, रामबाबू सांगरिया, हेमराज आचार्य, उमराव सिंह सोलंकी, पृथ्वीराज जीनगर, रोहन राठी, मदन चौधरी, आईटी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रोहित जांगिड़, युवा मोर्चा जिला महामंत्री देवव्रत सिंह, मंडल महामंत्री भंवर चेतन सिंह, धनराज सिंह, सत्यनारायण सिंह, दिलखुश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
