दीपांकुर चौहान केकड़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ प्रांत का व्यापक गृह संपर्क अभियान के तहत दिनांक 26 अक्टूबर को आरंभ किया गया जिसमें केकड़ी खंड का भी गृहसंपर्क अभियान की शुरुआत पुरानी केकड़ी स्थित गणेश जी को प्रथम निमंत्रण एवं उसके पश्चात श्री चारभुजा नाथ जी को देकर अभियान की शुरुआत की।केकड़ी खंड संघ चालक सुभाष भाल ने बताया कि गृह संपर्क अभियान दिनांक 26 अक्टूबर से 16 नवंबर 21 दिवसीय रहेगा जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता पूरे केकड़ी खंड के 72 गांव में टोलिया बनाकर प्रत्येक घरों में जाएंगे शताब्दी वर्ष के क्रम में चलने वाले दूसरे अभियान में स्वयंसेवक घर-घर जाकर संपर्क करेंगे

अभियान के दौरान परिवार के सदस्यों से संक्षिप्त चर्चा में पंच परिवर्तन और संघ यात्रा से जुड़े विषयों सामाजिक समरसता,स्वबोध पर्यावरण संरक्षण कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य पर वार्ता की जाएगी प्रत्येक परिवार को एक पत्रक भारत माता का चित्र महाराणा प्रताप का स्टिकर निशुल्क वितरित किया जाएगा।संघ चालक ने बताया पंच परिवर्तन में स्व का बोध अर्थात स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग भारतीय ज्ञान परंपरा गौरवशाली इतिहास पर गर्व करना शामिल है।

