नारी शक्ति महान है – जोन स्तरीय निरंकारी महिला संत समागम संपन्न।

केकड़ी:- अजमेर जोन 21 का निरंकारी महिला संत समागम ब्यावर में उदयपुर रोड स्थित ओंकारेश्वर गार्डन में भोपाल की केंद्रीय प्रचारक बहन सीमा चौहान के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
संत निरंकारी मंडल ब्यावर के मीडिया सहायक रवि,केकड़ी मीडिया सहायक रामचंद्र टहलानी,टांकावास मीडिया सहायक सुरेश चंद्र कहार ने संयुक्त रूप से बताया कि इस जोन स्तरीय महिला समागम में जॉन की 16 ब्रांचो से लगभग 1000 बहनों ने भाग लिया।


समागम में आध्यात्मिक गीत, व्याख्यान,कविताएं एवं लघु नाटक प्रस्तुत किए गए ।
बहन सीमा चौहान ने कहा कि महिला वो नारी शक्ति है जो दो कुलों को तारती है एक तरफ मायका परिवार एक तरफ ससुराल परिवार दोनों परिवारों में सामंजस्य से रखते हुए अपना किरदार बखूबी निभाती है परिवारों की खुशहाली और बदहाली इन्हीं के हाथ में है वह चाहे तो घर को स्वर्ग बना देना चाहे तो घर को नर्क बना दे।
जब नकारात्मक विचार मनों में आ जाते हैं तो परिवारों को बिखरने में देर नहीं लगती और यही आध्यात्मिकता से जुड़ने पर घर में प्यार,नम्रता,सहनशीलता और खुशहाली का वास हो जाता है।


हमें नकारात्मक विचारों को त्याग कर सकारात्मक विचारों को अपनाना है।सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज आज जगह-जगह महिला समागम के आयोजन कर करवा कर सबके मनों में प्यार ही प्यार भर रहे हैं और आज जहां प्यार है सत्कार है वहां आनंद ही आनंद है और जहां प्यार नहीं है नफरतें हैं वहां बिखराव ही बिखराव है।
आज हमें सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिए गए आदेश उपदेशों पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना है।
जोनल इंचार्ज सुनील बाली ने अपने विचारों में कहा कि हमारे कर्म इतने सुंदर हो कि जब हम जहां से भी गुजरे तो लोग कहें देखो यह संत,महात्मा,महापुरुष जा रहे हैं इसलिए हमें अपने कर्मों को बहुत ही सुंदर बनाना है। सद्गुरु के उपदेशों को मानना है और अपने जीवन में ढ़ालना है, अंत में ब्यावर ब्रांच मुखी बच्चू मल संतानी ने आई हुई साध संगत का आभार प्रकट कर सभी के भले की कामना की।

इस महिला समागम में निरंकारी आध्यात्मिक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था जिसमें ज्ञानवर्धक चित्रों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई जिसका सभी ने तहे दिल से सराहना कर शुभकामनाएं प्रेषित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!