केकड़ी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज 14 अगस्त 2025 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व विधायक शत्रुघ्न गौतम ने किया। सुबह 9:00 बजे नगर पालिका कार्यालय से प्रारंभ हुई यह यात्रा तीन बत्ती चौराहा, अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, सरसड़ी गेट, बस स्टैंड होते हुए पुनः नगर पालिका कार्यालय पर संपन्न हुई।

इस गौरवपूर्ण यात्रा में आम नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, सातों मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता इस यात्रा में सम्मिलित हुए।

विधायक शत्रुघ्न गौतम ने इस अवसर पर कहा “यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम की भावना को समर्पित है। यह न केवल हमारी आज़ादी के वीरों को श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज के हर वर्ग को एकसूत्र में बांधने का प्रयास भी है।”
यात्रा में युवा, महिलाएं, और बच्चे सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगे लिए, देशभक्ति के नारों के साथ सभी ने एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।
ऐसे आयोजनों के माध्यम से यह भावना मजबूत होती है कि देशप्रेम केवल एक भावना नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

केकडी शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, अर्जुन सिंह शक्तावत , वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भींचर, बावन माता मंडल अध्यक्ष राजवीर हावा, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका केकड़ी राजेंद्र चौधरी संयोजक,पवन साहू, कैलाश गुरु महामंत्री बजरंग मंडल गोपाल सिंह केलास चौधरी धनराज चौधरी धनराज कच्छावा रामकिशन गुर्जर कन्हैयालाल जैतवाल ज्ञानेश्वर व्यास रामनिवास साहू पूनम कंवर राजावत धनराज नायक दसरथ साहू सुरेश साहू लोकेश साहू राजेश मेहरचनदानी संजय चौधरी धनराज नायक पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे