दीपांकुर चौहान । राजस्थान समाचार प्लस
केकड़ी: सावन माह की पवित्र धार्मिक बेला में गुरुवार को केकड़ी शहर एक बार फिर बाबा श्याम की भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। श्री श्याम परिवार, केकड़ी के तत्वावधान में आयोजित ‘श्री श्याम दीवाना’ चतुर्थ पदयात्रा का विधिवत शुभारंभ मंडा रोड (पुरानी केकड़ी) स्थित बालाजी मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
भजनों और जयकारों के साथ रवाना हुए श्रद्धालु
ओम जी माली के सानिध्य में शुरू हुई इस पदयात्रा में सैकड़ों श्याम भक्त बाबा के जयकारे लगाते और भजनों पर झूमते हुए खाटूश्यामजी धाम के लिए रवाना हुए।
पदयात्रा में राम सैनी, गोपाल सैनी, राकेश सैनी, राजू सैनी, नोरत सैनी, दीपू सैनी, लालाराम सैनी, लोकेश सैनी, राकेश सैनी, भागचंद सैनी, रोहित सैनी, मोंटी सैनी, विकास सैनी, नरेश सैनी, राहुल सैनी, हनुमान सैनी, पवन सैनी, कमल सैनी, श्याम सैनी, कैलाश सैनी, हेमराज बामी, गणेश गुर्जर, पप्पू सैनी और फोरु रेगर सहित केकड़ी व आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
घंटाघर पर हुआ भव्य स्वागत
पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां पूरे रास्ते श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम का गुणगान किया। घंटाघर पहुंचने पर पदयात्रियों का पुष्पमालाएं पहनाकर और जयघोष के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस दौरान स्वागत करने वालों में रामअवतार चौधरी (जिला गौ रक्षा प्रमुख), सीटू साहू (जिला बल उपासना प्रमुख), प्रधान माली, मदन चौधरी, मोनू, महावीर वैष्णव, शैतान तारावट और ओम जी सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
जगह-जगह लगाए गए सेवा शिविर
यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं और विभिन्न संगठनों द्वारा सेवा शिविर आयोजित किए गए, जहां पदयात्रियों के लिए शीतल पेयजल, जलपान एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
आयोजकों ने बताया कि यह चतुर्थ पदयात्रा श्रद्धा, निस्वार्थ सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। सभी श्रद्धालुओं ने बाबा खाटूश्याम के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।
