यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी का दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न


750 विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवाओं का किया वितरण

दीपांकुर चौहान । राजस्थान समाचार प्लस

केकड़ी । यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, केकड़ी द्वारा पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में 27 एवं 28 जुलाई को दो दिवसीय निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों के स्वास्थ्य संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।


शिविर के दौरान कुल 750 विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क होम्योपैथिक दवाओं का वितरण किया गया। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली, मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियमित दिनचर्या अपनाने के संबंध में भी जानकारी दी।
महाविद्यालय की चिकित्सकीय टीम में प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह के नेतृत्व में डॉ. अंशुल चाहर, डॉ. अभिषेक भारद्वाज, डॉ. अनुश्री नागर, डॉ. रितु शर्मा, डॉ. साक्षी शर्मा, डॉ. साक्षी मेवाड़ा, डॉ. लक्की चौहान, डॉ. भगवान सिंह बैरवा, डॉ. खुशबू यादव, डॉ. इतिका खत्री एवं डॉ. प्रकाश ने चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के सफल संचालन में लैब टेक्नीशियन मोहन धाकड़, कम्पाउंडर सुनील बिश्नोई, अमित मीणा एवं सहायक कर्मचारी धन्नालाल मीणा का विशेष सहयोग रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर चौहान ने बताया कि विद्या भारती की योजना के तहत प्रतिवर्ष दो बार विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने महाविद्यालय की चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त किया। विद्यालय की ओर से अरविंद कुमार साहू एवं ललिता चौधरी ने भी शिविर के संचालन में सहयोग प्रदान किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुनीत आर. शाह ने शिविर की सफलता पर विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगणों एवं सहयोगी कर्मचारियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!