10 साल से फरार एनडीपीएस एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

केकड़ी। अजमेर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहा था।

जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर जिलेभर में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील एवं वृताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में केकड़ी शहर थाना पुलिस की विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी श्यामलाल उर्फ श्याम बिश्नोई (33) पुत्र ओमप्रकाश विश्नोई निवासी जयसिंह देशामगरा, थाना पांचू जिला बीकानेर को डिटेन कर पूछताछ की। अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से मामले में आगे अनुसंधान जारी है।

165 किलो डोडा पोस्त बरामदगी से जुड़ा मामला
पुलिस के अनुसार 23 नवंबर 2016 को केकड़ी शहर थाना पुलिस ने अजमेर रोड पर एक जायलो कार से प्रेमसुख विश्नोई एवं मनोज विश्नोई के कब्जे से 165.460 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया था। इस संबंध में मुकदमा संख्या 802/2016 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया था।

अनुसंधान के दौरान जब्त वाहन का आरसी स्वामी श्यामलाल बिश्नोई पाया गया, जो मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा लगातार तलाश के बावजूद वह हाथ नहीं लगा। आखिरकार विशेष टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका-: थानाधिकारी अनिल कुमार, थाना केकड़ी शहर ,कांस्टेबल तेजमल ,कांस्टेबल महेन्द्र कुमार,कांस्टेबल विवेक चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!