गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग पर 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को सभी गौ भक्त और संत,रैली निकालकर तहसील मुख्यालय पर तहसीलदार/SDM के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपेंगे।

केकड़ी में कादेड़ा रोड़ स्थित बढ़ते कदम गौशाला संस्थान में केकड़ी तहसील के गोभक्तो एवं गौ सेवक दल के तत्वावधान में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत एक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। यह बैठक गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग एवं पूरे भारतवर्ष में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर 27 अप्रैल को होने वाली विशाल रैली की तैयारियों पर केंद्रित थी।
गौ सेवक पवन दास महाराज जो कि गौ सम्मान आह्वान अभियान के जयपुर एवं अजमेर सम्भाग के प्रचारक है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे भारतवर्ष में 27 अप्रैल को गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए तहसील स्तर पर विशाल रैली निकालकर प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा। बैठक में इसके सफल आयोजन की तैयारियों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। गौ सेवक इस अभियान को लेकर गांवों-गांवों में जाकर ग्रामीणों और युवाओं को जागरूक कर रहे हैं। उन्हें ज्ञापन रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

रैली निकाल कर देंगे ज्ञापन
27 अप्रैल को गौ सेवकों और युवाओं की भारी संख्या उपखंड अधिकारी को गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए प्रार्थना पत्र देगी। यदि यह मांग पूरी नहीं होती है, तो हजारों गौ सेवक जिला स्तर और राजधानी स्तर पर भी ज्ञापन देंगे और विशाल आमरण अनशन करेंगे।उन्होंने कहा कि सरकार पर दबाव बनाने के लिए, गोमाता को राष्ट्रीय माता,राष्ट्रीय देव,राष्ट्रीय आराध्य, राष्ट्रीय धरोहर अथवा राष्ट्रीय आधार का गोमाता को सम्मान मिले। पवन दास महाराज ने कहा देशभर में बड़े पैमाने पर गौ भक्तों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट एवं लोगों के बीच जागरूक किया जायेगा।
इस अभियान को देश के सभी प्रमुख संत, महंत और गौ भक्त तन, मन और धन से समर्थन दे रहे हैं। बैठक में आर्यन सोनी, कैलाश साहू, बजरंग माली, सूर्यप्रकाश शर्मा, मुकेश लोहार, अरुण पारीक, रोहित राठी, कैलाश माली, लक्की बन्ना,देव गुजर, प्रदीप सिंह राठौड़, संजय कुमावत, राजेंद्र हेडा, शंकर लोहार, प्रहलाद पारीक, राजेंद्र शर्मा, पोलूराम माली, रघुवीर माली, विशाल, कालू वैष्णव, सूरज, मंशाराम माली, अमित गर्ग, राजेंद्र बियानी, रामगोपाल सेनी, मुकेश नुवाल, सीपी विजयवर्गीय, आनंदीराम सोमानी, महेन्द्र प्रधान सहित कई गौ सेवक उपस्थित थे।
