केकड़ी शहर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

केकड़ी। आगामी होली, धुलंडी और रंगपंचमी सहित अन्य त्योहारों के मद्देनजर केकड़ी शहर पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर थानाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने की। उन्होंने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

थानाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात को सुचारु रखने के लिए विशेष पुलिस जाब्ता तैनात किया जाएगा। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सतत गश्त की जाएगी।

उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

बैठक में सीएलजी सदस्यों सहित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, मनोज कुमावत, मोहम्मद सईद नकवी, विनोद विजय, गोपी चंद चौधरी, अनिल राठी, पूनम कंवर, दशरथ जाट, दीपक मित्तल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में थानाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आमजन के सहयोग से सभी त्योहार शांति, सद्भाव और उल्लास के साथ संपन्न कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!