राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

केकड़ी । कार्यालय खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी केकड़ी के सौजन्य से पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में

बाल वर्ग – मुस्कान बैरवा, ज्योति बैरवा एवं अंजली धाकड़

किशोर वर्ग – अदिति सैनी, सोनाक्षी नागा एवं वर्षा चौधरी

तरुण वर्ग – दिव्या शर्मा, प्रियाशी कुमावत एवं मनीषा चौधरी

ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में रामेश्वर चौहान (प्रधानाचार्य) एवं गीता प्रजापत (बालिका प्रभारी) द्वारा विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

उक्त कार्यक्रम में विष्णु शर्मा (बीपीओ), राजेन्द्र जैन (एमपीडब्ल्यू), नंदकिशोर सैनी (लेखा सहायक) एवं भीमराज (ईएमटी) का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!