केकड़ी(अजमेर), 18 जनवरी, 2026 –
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय, उपशाखा केकड़ी के तत्वावधान में “कर्तव्य बोध पखवाड़ा” के अंतर्गत विचार गोष्ठी का सफल आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपशाखा अध्यक्ष मोजेन्द्र सिंह राव ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान गोविन्द नारायण शर्मा,जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक शिक्षा अजमेर रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व कोषाध्यक्ष श्रीमान बजरंग प्रसाद मजेजी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपी लाल कीर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केकड़ी, तथा पर्यवेक्षक के रूप में श्रीमती प्रभा पंचोली ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती

वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण एवं अपर्णा पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण देते हुए उपशाखा अध्यक्ष मोजेन्द्र सिंह राव ने कर्तव्य बोध पखवाड़ा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रतिवर्ष 12जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती से 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस जयंती तक कर्तव्य बोध पखवाड़ा मनाता है और शिक्षकों को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
मुख्य वक्ता बजरंग प्रसाद मजेजी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों को संगठनात्मक एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि गोविन्द नारायण शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री गोपीलाल कीर ने गीता के उपदेशों के अनुसार कर्तव्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
पर्यवेक्षक श्रीमती प्रभा पंचोली ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में शिक्षक हितों, शैक्षिक गुणवत्ता और संगठन की भूमिका पर सार्थक चर्चा की गई। बड़ी संख्या में शिक्षक साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया।
कार्यक्रम का संचालन प्रभावी ढंग से किया गया तथा अंत में उपशाखा मंत्री संजय वैष्णव द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षक साथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश प्रशिक्षण प्रकोष्ठ सदस्य महेश शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बिरदी चंद वैष्णव, पूर्व संभाग संगठन मंत्री सुरेश चौहान, सभाध्यक्ष कैलाश चन्द जैन,महिला मंत्री सोनू कुमावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबाबू सोनी उपाध्यक्ष भागचंद लक्षकार ,कोषाध्यक्ष महावीर मेघवंशी, मदन मोहन परेवा,राजेंद्र सुजेडिया,प्रदीप जैन, बृज किशोर वैष्णव, राधेश्याम कुमावत, गोपाल लाल रेगर,ईद मोहम्मद सहित उपशाखा की समस्त कार्यकारिणी एवं कई प्रधानाचार्यों सहितअनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम अत्यंत सफल, प्रेरणादायक और उद्देश्यपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
