राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हर्षोल्लास के साथ समापन

केकड़ी- राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। शिविर के सातवें एवं अंतिम दिन की शुरुआत प्रार्थना सत्र से हुई, जिसमें सरस्वती पूजा, प्रार्थना, एनएसएस लक्ष्य गीत, योग एवं व्यायाम कार्यक्रम आयोजित किए गए।

द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य, गीत, गायन एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से भव्य समापन किया गया। मंच संचालन स्वयंसेवक मनीषा शेखावत, स्नेहल वैष्णव एवं तनु श्री पाण्डे द्वारा किया गया। छात्राएं प्राची गर्ग, सपना कुमावत, प्रियंजली छीपा, स्नेहल वैष्णव, सुमन जोधा सहित अन्य विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए।

एनएसएस की छात्राओं द्वारा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत कर समाज में जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों के बीच कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रा आरती बैरवा विजेता रही। रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया।

समापन सत्र में सह प्रभारी आनंद पाराशर ने सभी का आभार व्यक्त किया, वहीं कार्यक्रम अधिकारी तनु बसवाल एवं सहायक आचार्य एकता नेहरा ने शिविर के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। अंत में सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक भोजन कर सात दिवसीय शिविर का विधिवत समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!