एम एल डी महाविद्यालय केकड़ी में समाजपयोगी उत्पादन एवं समाज सेवा शिविर”


केकड़ी । श्री मिश्रीलाल दुबे शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय केकड़ी में 6 दिवसीय “समाजपयोगी उत्पादन एवं समाज सेवा शिविर’ कार्यक्रम शिविर का शुभारंभ सस्थान के सचिव चन्द्रप्रकाश दुबे मुख्य अतिथि अशोक सिंहल. विशिष्ट अतिथि ब्रजराज शर्मा । सुभाष जैन कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा ने माँ शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन के द्वारा हुआ।प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करके आगामी होने वाले 6 दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। संस्था के सचिव द्वारा वर्तमान में “समाजपयोगी उत्पादन एवं समाज सेवा शिविर तथा उन से होने वाले लाभों व उपयोगीताओं पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की छात्राध्यापिकाओं द्वारा द्रोपर्टी मुर्मू सदन से आयुषी पारीक, कृष्णा दिया, जानवी कंवर द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

छात्राध्यापिका अक्षिता गोतम द्वारा एक दन्ताय मोर्या पर गणेश वन्दना प्रस्तुत की प्रियदर्शनी सदन से कृष्णा मीणा द्वारा खम्मा घणी गीत, गार्गी सदन से पूजा रेगर ने लीलण मारी छम-छम करती आजे, अहिल्या बाई सदन से दिव्या सैनी, रिना जाट ने घूमरदार राजस्थान विजय लक्ष्मी सदन से रायका पारगी ने मेरा यार दिल दार बडा सोना है पर नृत्य प्रस्तुत किये। द्वितीय सत्र में उपर्युक्त सभी सदनों ने रंगोली कार्यक्रम में भाग-लिया जिसमें अहिल्या बाई सदन द्वारा महाविद्यालय की विभिन्न झांकियों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करके प्रथम गार्गी सदन । विजयलक्ष्मी सदन।

डॉ.आनंदीबाई जोशी सदन ने द्वितीय एवं लता मंगेशर सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय दिवस में स्टोल (खाने पीने की वस्तुओं ) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम शिविर का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डाॅ. रामलाल वर्मा के द्वारा किया गया। महाविद्यालय की छात्राध्यापिकाओं द्वारा द्रोपदी मुर्मू सदन से समोसा अहिल्या बाई सदन से टी स्टोल विजय लक्ष्मी सदन से पुलाव, गार्गी सदन से स्वीट काॅर्न, लक्ष्मी बाई सदन से चाट सलाद, मदर टेरेसा सदन से गाजर का हलवा, प्रियदर्शिनी सदन से नमकीन चाट, लतामंगेश्कर सदन से भेलपूरी व मसाला छाछ, सावित्री बाई फुले सदन से पानी पुरी कल्पना चावला सदन से पाॅपकाॅर्न, शिवशक्ति सदन से दही पपडी और काॅफ्ता, डाॅ. आनन्दी बाई सदन से झाल मुर्री उपरोक्त स्टोलो मे प्रथम स्थान सावित्रीबाई फुले द्वितीय स्थान अहिल्याबाई सदन तृतीय स्थान मदर टेरेसा सदर और द्वितीय सत्र के अन्तर्गत सभी सदनों की ओर से रस्सा कस्सी खेल आदि का आयोजन

किया गया जिसमें प्रथम स्थान डॉ आनंदीबाई सदन द्वितीय स्थान पर द्रोपति मुर्मू सदन तृतीय स्थान पर लक्ष्मी बाई सदन और गुब्बारा फेक टी-शर्ट पहनो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गार्गी सदन द्वितीय स्थान विजयलक्ष्मी सदन तृतीय स्थान द्रौपदी मुर्मू सदन एवं सावित्रीबाई सदन फुले रही। कार्यक्रम में महाविद्यालय के व्याख्याता ब्रहमानंद शर्मा, महावीर वर्मा, सोनू खटीक, रामप्रसाद साहू, रामलाल खटीक, विनोद कुमार लौहार, रामलाल सैनी, कमलेश शर्मा, निर्मला वैष्णव, सीमा लोहार, रजनी चौहान, रेखा कवंर, प्रिया जैन वरिष्ठ लेखा प्रमुख भागचन्द विजय कम्प्यूटर ऑपरेटर जीवराज खारोल उपस्थित रहे। मंच संचालन द्रोपति मुर्मू सदन की छात्रा ओ खुशी साधु एवं अनिता मेघवंशी ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!