शहीद बीरबल सिंह ढालिया जी की 79वीं पुण्यतिथि समारोह सम्पन्न

ब्यावर । 1 जुलाई 2025 को जीनगर समाज द्वारा हमारे गौरव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद बीरबल सिंह ढालिया जी की 79वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम श्री चारभुजा मंदिर प्रांगण में अत्यंत उत्साह और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ।

श्रद्धांजलि अर्पण एवं स्मरण -: समाज के अनेक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में शहीद ढालिया जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के युवा वर्ग को भी उनके बलिदान और योगदान की जानकारी प्राप्त हुई।

विशेष वक्तव्य :- कार्यक्रम में अरुण कुमार आसेरी ने शहीद ढालिया जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए एक प्रेरणादायक वक्तव्य दिया। उनके वक्तव्य ने सभी श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस विशेष प्रस्तुति के लिए समाज उनकी हार्दिक सराहना करता है।

सम्मान समारोह :- इस अवसर पर समाज के संरक्षकों एवं प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें माला पहनाकर व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित अतिथिगण व स्वागतकर्ता: – हीरालाल सिसोदिया का स्वागतत्रिलोक सिसोदिया द्वारा

  • मिट्ठुलाल साँखला का स्वागत — जवरीलाल सिसोदिया द्वारा
  • सुरेशचंद सिसोदिया का स्वागत — सुनील आसेरी द्वारा
  • डूंगरमल छपैरा (मंदिर कमेटी) का स्वागत — बालकिशन सिसोदिया द्वारा
  • गौरीशंकर छपैरा (मंदिर कमेटी) का स्वागत — नोरतमल पंवार द्वारा

सम्बोधन एवं आगामी आयोजन की घोषणा – कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष व सचिव ने समाज को सम्बोधित किया। तत्पश्चात डूंगरमल छपैरा द्वारा आगामी जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने हेतु समाज के सभी बंधुओं से सहयोग और उपस्थिति की अपील की गई।

श्रद्धांजलि स्वरूप प्राप्त सहयोग राशि -: समाज के कुछ सदस्यों द्वारा अनुदान स्वरूप दी गई सहयोग राशि निम्नानुसार है:
| बाबूलाल जी सिसोदिया | 121/- |
| श्रवण आसेरी | 51/- |
| सुनील आसेरी | 120/- |
| रतन लाल साँखला | 100/- |
| विजय गोयल | 121/- |
| लालचंद गोयल | 120/- |
| राधेश्याम गोयल | 100/- |
| ओम प्रकाश राठौड़ | 121/- |
| खुशाल बायड़ | 100/- |
| गौरी शंकर छपैरा | 100/- |
| राकेश गहलोत | 200/- |
| खेमराज आसेरी | 100/- |
| नोरतमल पंवार | 100/- |
| भूपेन्द्र कुमार | 100/- |
| कुल राशि** | ₹ 1550/- |

यदि कोई और समाजबंधु सहयोग देना चाहे तो वह समाज के किसी भी पदाधिकारी से संपर्क कर सकते है

समाप्ति व धन्यवाद :- इस कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी समाजबंधुओं, कार्यकर्ताओं, अतिथियों एवं मंदिर कमेटी का हृदय से आभार व्यक्त किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!