महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में राजगढ़ मसानिया भैरव जी का छठ महापर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया

केकड़ी ।श्री मिश्री लाल दुबे महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में राजगढ़ मसानिया भैरव जी का छठ महापर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मां शारदे व राजगढ़ भेरूजी के समक्ष प्राचार्य डॉ रामलाल वर्मा व श्री अनिरुद्ध जी दुबे द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा शास्त्री की छात्रा अध्यापिकाओं द्वारा गीत राजगढ़ में बण्यो देवरो पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। बी ए बी एड की छात्रा अध्यापिकाओं द्वारा रिंग्स के भैरू भजन पर सामूहिक नृत्य किया गया। बीएससी बी एड की छात्रा अध्यापिकाओं द्वारा मसाणिया भैरू वह डूंगर का राजा गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा राजगढ़ भैरव जी की महत्ता के बारे में बता कर उनके चमत्कारों से अवगत कराया गया अंत में मेरे प्यारे भैरव द्वारा भैरव वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में व्याख्याता छोटू लाल खटीक, ब्रह्मानंद शर्मा, अनीताधाकड़, भागचंदविजय, महावीर वर्मा, रामलाल माली कमलेश शर्मा, सीमा पांचाल, प्रहलाद खारोल, सोनू खटीक, रजनी चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!