श्री क्षत्रिय सभा केकड़ी द्वारा विधान संशोधन के सम्बंध में विशेष बैठक आयोजित।

केकड़ी । आज श्री गोपाल सिंह कादेड़ा की अध्यक्षता में विधान की बैठक का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी रविन्द्र सिंह पिपलाज ने बताया कि कार्यकारिणी द्वारा विधान पर चर्चा करके आवश्यक संशोधन सदस्यों द्वारा प्रदान किए गए व प्रिंट करवाने की सहमती दी गई।

लाइब्रेरी के लिए एक हाल शंकर सिंह गौड़ व भरत सिंह सापुंदा की देख रेख में बनवाने का निर्णय लिया गया। ई-लाइब्रेरी संचालन के लिए जसवंत सिंह डोराई, भंवर सिंह देवगांव व घीसू सिंह रामपाली को अधिकृत किया गया।

कार्यकारिणी बैठक में केकड़ी प्रधान होनहार सिंह सापुंदा, महेन्द्र सिंह ढोस, दशरथ सिंह भराई, चंद्रवीर सिंह चौसला, महेन्द्र सिंह भराई, बहादुर सिंह पिपलाज, शिवराज सिंह प्रान्हेड़ा, शक्ति सिंह हरपुरा, भवानी सिंह निमोद, पुष्पेन्द्र सिंह सावर, भूपेन्द्र सिंह कोहड़ा, पृथ्वी सिंह सापुंदा, बृजराज सिंह कोहड़ा, अम्बिकाचरण सिंह कालेडा, अमरावसिंह सोलंकी, लाल सिंह अजगरी, महावीर सिंह भीमडावास, देवेन्द्र सिंह हरपुरा, गजेन्द्र सिंह जादौन, नरेन्द्र सिंह कनई, विक्रम सिंह नयावास उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!