केकड़ी । आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उप प्रधान अशोक आर्य ने बताया कि यज्ञ हमारी वैदिक संस्कृति का अभिन्न अंग है आज से 150 वर्ष पूर्व भारत में एक प्रतिशत महिलाएं पढ़ाई किया करती थीं महर्षि दयानंद सरस्वती ने महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया और आज हर क्षेत्र में महिला पुरुषों से पीछे नहीं है। मनु स्मृति में कहा गया है – यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:।
यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफला:क्रिया:॥
अर्थात
*जहाँ नारी शक्ति का सम्मान होता है, वहाँ पर दैवी शक्ति का निवास होता है और सर्वविध सुख समृद्धि होती है किन्तु जहाँ पर नारी शक्ति का तिरस्कार (अपमान) होता है वहाँ सारे पुण्यों का विनाश होने लगता है
कार्यक्रम में सीमा सोनी,सरला नागोरिया,सरिता सोनी,मंजू शर्मा,सुनीता सोनी,मीना सोनी आदि उपस्थित थी