वसुंधरा राजे सिंधिया का 72वां जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महिला दिवस के रूप मे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया का 72वां जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महिला दिवस के रूप मे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
इस अवसर देवगांव गेट स्थित गौशाला मे गायों को गुड व हरा चारा खिलाकर सेवा दिवस के रूप मे मनाकर उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की ।
भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, वरिष्ठ नेता रामदेव माली, बलराज मेहरचदांनी व पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वसुंधरा राजे सिंधिया के मुख्यमंत्रीत्व कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के बारे विस्तृत जानकारी दी तथा उनके कार्यकाल मे चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण राजस्थान विकास के पथ पर तेजी से आगे की ओर बढ़ा है तथा आज भी वे योजनाएं आमजन के लिए कारगर साबित हो रही है।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजेन्द्र, विनायका, वरिष्ठ नेता रामदेव माली, बलराज मेहरचदांनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, धनराज चौधरी, धनराज नायक, रामबाबू सागरिया, कमल सांखला,सुरेश सेन, संजय बेनीवाल, भैरूलाल साहू, पार्षद सुरेश साहू, कैलाश चौधरी, मोहित सिखवाल, बनवारी बैरवा, प्रवीण राव, भानूप्रकाश, हिमांशु,बंटी माली,दावल सिंह,कालू चौधरी, दीपक सोनी, बाबूलाल घोसी, स्वामीनारायण, गोपाल चौधरी,सीके बोयत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा केकड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!