केकड़ी,
आचार्य विद्यासागर जी महाराज की स्मृति में रविवार को विद्यासागर मार्ग स्थित चंद्रप्रभु जिनालय में निरंतर चल रही जैन पाठशाला के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सेवा कार्य किया। पाठशाला की संचालिका मंजू बज ने बताया कि आचार्य गुरुदेव विद्यासागर जी महाराज को याद करते हुए बच्चों ने देवगांव गेट स्थित गौशाला में गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया। साथ ही चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरण का कार्य भी किया। सेवा कार्य के दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों ने इंडिया नहीं भारत बोलो सहित आचार्य विद्यासागर जी महाराज के कई सुविचारों के नारे लगाए।सेवा कार्य के दौरान विवेक शास्त्री,सुनीता बाकलीवाल, विजया पांडया,पारस बज व अरिहंत बज ने विशेष सहयोग किया।
