निरंकारी संत श्री धमन दास पंचतत्व में विलीन।


केकड़ी:– अजमेर क्षेत्र जोन नंबर 21 के जोनल इंचार्ज संत धमन दास निरंकारी अस्वस्थता के चलते 1फरवरी को हुए मौन।
केकड़ी मीडिया सहायक राम चन्द टहलानी के अनुसार संत धमन दास कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे जिसके चलते उन्हें जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में एडमिट होना पड़ा जहां 1फरवरी की रात्रि 9:30 बजे अपना नश्वर शरीर त्यागा।
संत धमन दास ने अपने जीवन काल में राजस्थान के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष में निरंकारी मिशन का प्रचार किया एवं निरंकारी मिशन के सैकड़ो नव दंपतियों का लावा (विवाह) करवा कर उन्हें मिशन की शिक्षाओं से अवगत करा कर जीवन जीने की कला सिखाई जिसका हर नव दंपति ने अपने जीवन काल में अपना कर अपना जीवन सफल बनाया।
आशा गंज संत निरंकारी सत्संग भवन से जब शव यात्रा प्रारंभ हुई तो निरंकारी मिशन में सेवादल के जोन 21 के क्षेत्रीय संचालक जयप्रकाश तोमर के सानिध्य में आगे सेवादल के जवान, बहनें, मुखी,संयोजक अपनी निर्धारित वर्दी में हाथ जोड़कर तू ही निरंकार, मैं तेरी शरण हां, मेनू बक्श्लो का सिमरन करते हुए चल रहे थे जगह-जगह इस दौरान कई जगहों पर उन पर पुष्प वर्षा कर सजल आंखों से विदाई दी गई। यह एक सहयोग की बात होगी कि जिस दिन परिवारजन उनका उठावना कर रहे होंगे उसी दिन (4 फरवरी) को उनका जन्मदिन भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!