राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा केकड़ी की बैठक

केकड़ी l पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में बिरधीचन्द वैष्णव जिला संरक्षक के मुख्य आतिथ्य एवं सुरेश चोहान संभाग संगठन मंत्री, जितेन्द्र सिंह राठौड़ विभाग संगठन मंत्री, महेश शर्मा जिलाध्यक्ष, राजेन्द्र सुजेडिया, जिला संगठन मंत्री के आथित्य व नवल किशोर जांगिड़ उपशाखा अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित कि गई इसमें आगामी प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन दिनांक 17/1/2025 से 18/1/2025 तक सांवरिया जी चित्तौड़गढ़ में अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों की भागीदारी तथा दिनांक 12/1/2025 से 23/1/2025 तक बोधिका पखवाड़े का आयोजन किया जायेगा जिसमें संगोष्ठीयों व 12/1/2025 की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्ज्वलित तथा विवेकानंद जयंती पर माल्यार्पण एवं 12/1/2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित पथ संचलन में संगठन की अधिक से अधिक भागीदारी रखनें की यौजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में भागचंद लखारा, मंत्री, प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष, ईद मोहम्मद, मदनमोहन परेवा, भवरसिंह मेड़तिया, रामनिवास कुमावत,मोजेन्द्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!