केकड़ी सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 साल से फरार चल रहा NDPS का स्थायी वारंटी गिरफ्तार


केकड़ी (अजमेर)।
जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला (आईपीएस) के निर्देशन में वांछित व शातिर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केकड़ी सदर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 10 साल से फरार चल रहे एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है।
बीकानेर से दबोचा गया आरोपी
पुलिस के अनुसार, केकड़ी शहर के 10 वर्ष पुराने एनडीपीएस प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी प्रेमसुख पुत्र हजारीलाल विश्नोई (निवासी कांकड़ा, पुलिस थाना नोखा, जिला बीकानेर) को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
विशेष टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (केकड़ी) राजेश कुमार मील तथा वृत्ताधिकारी (केकड़ी) हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश गोरा (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
1. मुकेश गोरा – पुलिस निरीक्षक/थानाधिकारी, केकड़ी सदर
2. रमेश – सहायक उप-निरीक्षक (ASI)
3. हितेश – कांस्टेबल (2930)
4. संदीप – कांस्टेबल (2639)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!