केकड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की तैयारियां शुरू, बैठक में भव्य आयोजन पर मंथनr

शहर में निकलेगा जुलूस, 27 मार्च को अगली बैठक तय

केकड़ी(दीपांकुर चौहान )। नगर पालिका परिषद केकड़ी में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भंवर लाल चौहान ने की।

बैठक में बाबा साहब की जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान शहर में भव्य जुलूस निकालने सहित विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रेमचंद मोची, जीतेंद्र बोयत, महेश बोयत, धनरूप रेगर, एडवोकेट रोडुमल सोलंकी ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं संदीप कसोटिया, कमल किशोर बूलीवाल, नोरत मल रेगर, धनराज नायक (पूर्व पार्षद), धनराज मेघवंशी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

प्रवक्ता राजेश मेघवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगली बैठक 27 मार्च 2026 को नगर पालिका परिषद केकड़ी में आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!