राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के टाटोटी, सावर एवं सरवाड़ नगर अध्यक्षों की नियुक्ति –


जयपुर/अजमेर 28 जून 2025: पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाँ रघु शर्मा की अनुशंसा पर

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा जारी आदेश अनुसार अजमेर जिले के केकड़ी विधानसभा मे नगर कांग्रेस कमेटी में नए नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है।

टाटोटी नगर कांग्रेस कमेटी का नेतृत्व अब सुरेश वर्मा को सौंपा गया है। वर्मा लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करते आए हैं। उनकी नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है

सावर नगर कांग्रेस कमेटी का दायित्व कन्हैयालाल माली को सौंपा गया है। वे संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में सावर में कांग्रेस की पकड़ और मज़बूत होगी।

अब्दुल रशीद को सरवाड़ नगर कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे संगठन के अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता हैं। रशीद की सादगी और संगठन कौशल को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यकर्ताओं में नई नियुक्तियों को लेकर उत्साह का वातावरण है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!