विधायक शत्रुघ्न गौतम व भाजपा कार्यकर्ता ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत
केकड़ी, 30 मई 2025 — चितौड़ प्रांत अभ्यास वर्ग के अंतर्गत शुक्रवार को केकड़ी नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले इस अनुशासित और उत्साहवर्धक संचलन का शहरवासियों ने हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम सहित नगरवासियों ने पथ संचलन पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
पथ संचलन के दौरान केकड़ी नगर में देशभक्ति, अनुशासन और संस्कारों का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। नागरिकों ने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों से संचलन का स्वागत करते हुए आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

मंडल अध्यक्ष रितेश जैन के नेतृत्व मे पार्टी के पदाधिकारीयो ने पथ संचलन पर पुष्पा वर्षा की गई।अवसर पर केकड़ी पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़ जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी अर्जुन सिंह शक्तावत, धनराज चौधरी, महामंत्री कैलाश चौधरी, केदार शर्मा, मनोज कुमावत, लोकेश साहू, प्रीतम जैन सुरेश सेन धनराज नायक महेंद्र रेगर संजय बेनीवाल सत्यनारायण माली, राजेश मेहरचदानी, विनोद गोठवाल, अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे

अनुशासन व समर्पण का परिचय
संचलन में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों ने पूर्ण अनुशासन के साथ भाग लिया, जिससे नगर में राष्ट्रवादी ऊर्जा का संचार हुआ। यह आयोजन समाज में एकता, संस्कार और समर्पण की भावना को और प्रगाढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।