सरवाड़ ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष डॉ श्यामलाल बैरवा के नेतृत्व मे एक शिष्ट मंडल ने गोयला निवासी महेंद्र रेगर का आई ए एस मे चयन होने पर माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया एवं साथ ही महेंद्र रेगर के पिता ओम प्रकाश रेगर एवं उनकी माता का भी सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने भी आई ए एस महेंद्र रेगर को सरवाड़ क्षेत्र का देश मे नाम रोशन करने पर शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर शिष्ट मंडल मे ब्लॉक अध्यक्ष डॉ श्यामलाल बैरवा, मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप प्रजापति, नगर पालिका उपाध्यक्ष आरिफ नेब, शहर महामंत्री, रामलाल गुर्जर, राधेश्याम रेगर,रोहित सिंह चौहान, गोविन्द वैष्णव, धीरज खींची, कमलेश देवी बैरवा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।