एम एल डी विद्यालय का पुलिस थाने में भ्रमण,
प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक ने बताया कि श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी, केकड़ी के छात्र-छात्राओं ने दिनांक 16 अप्रैल 2025 को 76 वा राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर स्थानीय पुलिस थाना केकडी का भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य थाने की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम और आम नागरिकों के साथ पुलिस के व्यवहार का प्रत्यक्ष अवलोकन करना था। एम एल डी के निदेशक डॉ. अविनाश दुबे के नेतृत्व में विद्यालय के आचार्य दीदी एवं छात्र छात्राओं ने थाने के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला डेस्क, हवालात और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्र छात्राओं ने थाने में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत की और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को सहायता प्रदान करने में उनकी भूमिका को समझा।

भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी कुसुमलता मीणा और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति, लंबित मामलों की संख्या और उनके निस्तारण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली।छात्र-छात्राओं ने विशेष रूप से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम , महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों पर पुलिस की संवेदनशीलता और कार्रवाई के बारे में पूछताछ की। इस अवसर पर बोलते हुए, एम एल डी संस्थान के सचिव चंद्र प्रकाश दुबे ने कहा कि पुलिस थानों का प्रत्यक्ष दौरा उन्हें जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति समझने में मदद करता है। और कहा कि महिला सुरक्षा उनकी संस्था की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है और वे पुलिस के साथ मिलकर इस दिशा में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने थाने में महिला हेल्प डेस्क की उपस्थिति और महिला पुलिसकर्मियों की सक्रियता की सराहना की, लेकिन कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता भी बताई थाना प्रभारी कुसुम लता मीणा ने एम एल डी विद्यालय का स्वागत किया और उनके सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि पुलिस नागरिकों के साथ मिलकर काम करने के लिए हमेशा तैयार है और एम एल डी जैसी संस्थाओं का सहयोग कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है उन्होंने आचार्य दीदियो एवं छात्र छात्राओं को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। एम एल डी विद्यालय ने पुलिस थाने के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके कार्यों के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इस तरह के संवाद और सहयोग को जारी रखने की उम्मीद जताई।