केकड़ी शहर के बूथ संख्या पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया

केकड़ी ।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर केकड़ी शहर मण्डल के विभिन्न बूथों पर स्थापना दिवस मनाया जा रहा है मंगलवार दिनाँक 8.04.25 को केकड़ी शहर के बूथ संख्या 125,126,127,139. 140, 142, 148, 149, 150,151पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी के संस्थापक सदस्यों श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पडित दिन दयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया ओर पार्टी की रीतीनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मण्डल अध्यक्ष रितेश जैन ने केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा किये जा रहे विभिन्न लोक योजनाओं पर बैठक में उपस्थित कार्येकर्ताओ के समक्ष प्रकाश डाला। राज्य सरकार द्वारा केकड़ी में लगभग 1000 करोड़ की सड़के स्वीकृत करने, केकड़ी जयपुर के लिए A/C बस प्रारंभ करने, रोडवेज डिपो स्वीकृत करने के लिए विधायक शत्रुघ्न गौतम का आभार व्यक्त किया।

बैठक में नव मनोनीत मण्डल पदाधिकारीओ का वार्ड वासियो द्वारा माल्यार्पण, व साफा बंधन कर अभिनन्दन किया गया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संसद में हाल ही में वक़्फ़ बोर्ड संशोधन अधिनियम पास होने पर प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद दिया गया। शहर के विभिन्न बूथों पर आयोजित बैठकों में मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत एडवोकेट ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनहित कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने व आगामी नगर परिषद के चुनावों के लिये तैयार रहने का सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

उपाध्यक्ष मंजू गर्ग ने मातृशक्ति को लव जिहाद से अपने बच्चियो को अवगत कराने के लिए चर्चा करने का आह्वान किया। बैठको का संचालन महामंत्री कैलाश चौधरी व केदार शर्मा ने किया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल जेतवाल, अनिल राठी, कार्यक्रम संयोजक सुरेश साहू, धनराज चौधरी, उमराव सिंह सोलंकी, धनराज नायक, अमन चौधरी, लोकेश साहू सुरेश सेन बूथ अध्यक्ष श्याम सुंदर मेवाड़ा, विनोद विजय, अटल बिहारी शर्मा, विमल गदिया, नोरत मल मुंदडा, राहुल जैतवाल, सीताराम साहू, महेंद्र कुमार रेगर, सावरलाल चौधरी,चंद्र प्रकाश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!