नगर परिषद कर्मचारी संघ राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन शाखा- केकड़ी की बैठक

राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन के प्रान्तीय संरक्षक रिछपाल सिंह चौधरी व कमल शर्मा एवं आयुक्त मनोज कुमार मीणा नगर परिषद केकड़ी की उपस्थिति में आयोजित हुई

केकड़ी। नगर परिषद कर्मचारी संघ राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन शाखा- केकड़ी की बैठक नगरपरिषद के सभागार में आज दिनांक 22.01.2025 को समय सायं 5.00 बजे राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन के प्रान्तीय संरक्षक रिछपाल सिंह चौधरी व कमल शर्मा एवं आयुक्त मनोज कुमार मीणा नगर परिषद केकड़ी की उपस्थिति में आयोजित की गई। सर्वप्रथम राजस्थानी परम्परानुसार अतिथियों का माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर स्वागत-सत्कार किया गया, तत्पश्चात निम्नानुसार सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। 
जिसमें अध्यक्ष रामगोपाल डांगा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, उपाध्यक्ष- आशीष खेराल, स्वास्थ्य शाखा प्रभारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- विमल कुमार दाधीच वरिष्ठ सहायक, सलाहकार- घासी लाल गुर्जर कनिष्ठ अभियंता, संरक्षक- संजय शर्मा वरिष्ठ प्रारूपकार, संयुक्त सचिव- किशनलाल गुर्जर कनिष्ठ सहायक, मंत्री- संतोष तेजी स.कर्मचारी, कोषाध्यक्ष- मईनुद्दीन शेख फायरमेन, केशियर- महेन्द्र परिहार स.जमादार, महामंत्री- शशिकांत दाधीच वरिष्ठ सहायक, संयुक्त मंत्री- महावीर प्रसाद बोयत स.कर्मचारी,  संगठन मंत्री- नरेश नकवाल स.जमादार व अमरचंद जाट स.ंकर्मचारी, मीडिया प्रभारी- राकेश कुमार पारीक फायरमेन, सदस्य- श्रीमती गीता देवी स.कर्मचारी, श्रीमती मंधु देवी स.कर्मचारी, श्रीमती दीपा चौधरी फायरमेन, रामजस तेजी स.कर्मचारी, रतन लाल साहू सहा.कर्मचारी एवं श्रीमती रोशंता मीणा फायमेन बनाया गया तथा कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!